पीलीभीत में बाघ को घेरकर पीटते लोग
- फोटो : ANI
पीलीभीत में 9 लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले बाघ को लाठी डंडों से पीट-पीटकर जान से मारने के मामले में कुछ लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह घटना 24 जुलाई की है। इस संबंध में पीलीभीत के डीएम श्रीवास्तव ने कहा है बाघ का पोस्टमार्टम चल रहा है। फिलहाल वीडियो के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।