क्योलड़िया। विवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव अब्दला निवासी मदनलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री भाग्य देवी की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही गांव गोपालपुर गोटिया निवासी वेदराम के पुत्र शुभ रत्न के साथ की थी। उसके बाद दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित किए जाने लगा। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुभरतन, संजीव, संजय, दिव्या, प्लासो देवी नेमचंद सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सुनील कुमार सिंह के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। संवाद