फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुलफाम की पत्नी-साले और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ई रिक्शा छीनने और मारपीट करने समेत लगाए ये आरोप

Fri, 03 Jan 2025 10:36 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में गुलफाम ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी-साले समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलफाम के आत्महत्या के प्रयास के मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने उसकी पत्नी-साले समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गुलफाम का बरेली के एसआरएमएस में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

नई सराय निवासी गुलफाम ने एक जनवरी को एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया था। गुलफाम का दो साल पहले नई सराय की सनोवर से विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों में विवाद रहने लगा। इसके बाद सनोवर मायके में आ गई। तभी से दोनों के बीच में मुकदमेबाजी चल रही है। गुलफाम और सनोवर ने एक दूसरे के ऊपर मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। 

 

गुलफाम का कहना है कि 2 दिसंबर को उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की व उसका ई रिक्शा छीन लिया। इस मामले में उसने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। आत्मदाह के बाद वह सीओ सिटी, सदर कोतवाली व नगर विधायक पर आरोप लगा रहा था। घटना के बाद एसएसपी ने जांच पड़ताल कराई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बृहस्पतिवार को कोतवाल राकेश सिंह को निलंबित कर दिया।

 

इस मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गुलफाम की पत्नी सनोवर, साले निहाल, मुनाजिर, शाकिर, इसरार, इकरार के अलावा जैब, शाहरुख, दिनेश, रहीसउद्दीन के खिलाफ ई रिक्शा लूटने, गाली गलौज करने, जाने से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी बृजेश सिंह का कहना है कि गुलफाम अहमद का बरेली के राममूर्ति मेडिकल कालेज में उपचार कराया जा रहा है। वहां एक उप निरीक्षक एवं दो आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें