फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब से भैंस निकालने गए कारपेंटर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज/भमोरा। भमोरा थाना क्षेत्र के राजूपुर गांव में शुक्रवार रात तालाब में घुसी भैंस निकालने गए कारपेंटर की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव राजूपुर निवासी 50 वर्षीय राम अवतार शर्मा कारपेंटर का काम करता है। शाम में उनकी पत्नी विमला देवी तालाब पर अपनी भैंस छोड़ आई थी। अधिक गर्मी के कारण भैंस तालाब के अंदर चली गई थी। रात 8 बजे करीब राम अवतार घर पहुंचे तो पत्नी ने उनसे तालाब से भैंस निकाल कर लाने को कहा। राम अवतार तालाब पर पहुंचे। भैंस निकालने के लिए तालाब के अंदर घुस गए। भैंस तो बाहर निकल आई, लेकिन वह डूब गए। काफी देर तक राम अवतार घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजने तालाब पर पहुंचे। सूचना पर पीआरवी के अलावा सरदार नगर चौकी प्रभारी विकास यादव मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलवाकर राम अवतार की तलाश कराई। काफी देर मशक्कत के बाद राम अवतार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने अस्पताल भेजा, लेकिन उससे पहले ही राम अवतार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि राम अवतार के तीन बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें