फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएआरआई का स्थापना दिवस आज

Thu, 02 Nov 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुक्कुट की उन्नत नस्ल विकसित कर किसानों की आय बढ़ाने व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने वाला केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) इज्जतनगर बृहस्पतिवार को 45वां स्थापना दिवस मनाएगा। बुधवार को सीएआरआई के पुराने परिसर में देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि परिसर में कुक्कुट मेला आयोजित होगा। इसमें देशभर के कुक्कुट व्यवसाय से जुड़े कई स्टॉल लगेंगे। उन्नत नस्ल के कुक्कुट का प्रदर्शन भी होगा। बैकयार्ड कुक्कुट पालन के तहत चूजे, कुक्कुट आवास, बुखारी का वितरण होगा। मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कृषि शिक्षा नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. आरसी अग्रवाल रहेंगे। विशिष्ट अतिथि आईवीआरआई निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान कैरी समृद्धि, कैरी टॉक्सिम, एग पेड़ा समेत अन्य विकसित नस्ल, उत्पाद को रिलीज किया जाएगा। प्रोटीन बिस्किट कैरी मल्टीग्रेन के लिए निजी संस्थान के साथ करार भी होगा।यह कुपोषण मिटाने में कारगर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें