फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चालान से बचने के लिए कार का नंबर बदला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चालक ने कार के नंबर में हेराफेरी कर उसे बदल लिया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा तो चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चालान से बचने के लिए यह खेल किया गया है।
विज्ञापन

सेटेलाइट चौकी के प्रभारी रामरतन सिंह यादव शनिवार शाम सेटेलाइट बस स्टैंड के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पीलीभीत की तरफ से एक कार आती दिखी जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा नंबर संदिग्ध दिखा। कार पर यूपी 25 ओटी 6642 नंबर लिखा था। पुलिस ने कार को रोका तो चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नंबर प्लेट की जांच की तो पता चला असली रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 25 सीटी 6642 है। इसके सी अक्षर को पेंट लगाकर ओ बना दिया गया है। उस नंबर से किसी और कंपनी की कार रजिस्टर्ड है। धोखाधड़ी का पता चलने पर कार मालिक के बारे में पता किया गया। पुलिस ने जखीरा निवासी सैय्यद जुल्फकार अली के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कार को भी सीज कर दिया है। सेटेलाइट चौकी के प्रभारी के अनुसार चालान से बचने के लिए यह खेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें