नेशनल हाइवे पर छुट्टा पशु से टकरा कर कार हुई छतिग्रस्त दो घायल।
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर रविवार शाम साढ़े चार बजे के करीब उचसिया मोड़ के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक कार के सामने छुट्टा पशु आ गया, जिससे कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बैठे चालक राजन शर्मा निवासी गांव निवड़िया और मुकेश शर्मा निवासी खनी नवादा को हल्की चोटें आई हैं। उनके रिश्तेदार गौरव शर्मा ने बताया कि राजन अपनी मां, बहन और मौसा - मौसी के साथ शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देख कर वापस निवड़िया आ रहे थे। तभी उचसिया मोड़ से पहले हाईवे पर एक छुट्टा पशु आ गया, जिससे हादसा हो गया। संवाद