क्योलड़िया। प्राचीन शिव मंदिर के नाम से गांव में दान दी गई जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव बबूरा-बबूरी के रहने वाले सीताराम ने अपनी खाली जगह गांव के ही प्राचीन शिव मंदिर के नाम से दान कर दी थी, जिसमें गांव के ही व्यक्ति ने दबंगई के बल पर अवैध रूप से निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। सीताराम मंदिर के पुजारी, तोताराम, चेतराम, रूपलाल, मनोहर लाल, धनीराम आदि ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, बाबूराम ने बताया कि उन्होंने लगभग 40 वर्ष पहले यह जगह खरीदी थी। इसके तहत यह निर्माण कार्य करवा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल जारी है। फिलहाल, निर्माण कार्य रुकवाया है। दोनों पक्षों की वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद