फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशेड़ी हेड कांस्टेबल को कप्तान ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शराब पीकर ड्यूटी करने के लिए चर्चित भोजीपुरा थाने के हेड कांस्टेबल उमेंद्र सिंह को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी को भोजीपुरा थाना प्रभारी ने रिपोर्ट भेजी थी कि उनके यहां तैनात हेड कांस्टेबल उमेंद्र सिंह 21 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं आया है। जांच में पता लगा कि उमेंद्र बार-बार गैरहाजिर होने का आदती है। वह ड्यूटी पर लगातार देरी से पहुंचता है और शराब पीने का लती भी है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, उद्दंडता, स्वेच्छाचारिता और कदाचार का परिचय देने पर एसएसपी ने उमेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें