फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम के कर्मियों को क्षमता संवर्धन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए लगातार अपने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहा है। शुक्रवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों, सफाई नायकों, सफाई मित्रों समेत अन्य के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गर्वनमेंट ने किया। सभी सफाई नायकों एवं वार्ड सुपरवाइजरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की टूल किट के संबंध में जानकारी दी गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन, कीचड़ हटाने की सेवाओं का यंत्रीकरण, स्वच्छता के लिए अभियान, नागरिक प्रतिक्रिया एवं शिकायत निवारण की जानकारी दी गई। इस मौके पर उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, विमल कुमार मिश्रा, राकेश गंगवार, विवेक कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें