बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परास्नातक स्तर की परीक्षाओं में बरेली कॉलेज में सोमवार को परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया, जिसे बुक करते हुए सूचना विश्वविद्यालय की दी गई।
मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे ने बताया कि अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक परास्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने विभिन्न कक्षों में तलाशी की। रसायन विज्ञान विषय के पेपर में एक नकलची पकड़ा गया। उसके पास से प्रवेशपत्र की कई कॉपियां मिलीं, जिनमें हस्तलिखित नकल लिखी हुई थी। परीक्षार्थी की नकल सामग्री और उत्तरपुस्तिका ले ली गई।