फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancelled Trains List: 28 अगस्त तक निरस्त रहेंगी जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें

Tue, 08 Aug 2023 07:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे ने सोमवार को ट्रेनों के निरस्त, देरी से और परिवर्तित रूटों पर संचालन संबंधी अधिकारिक सूचना जारी कर दी है। गोरखपुर कैंट यार्ड में ब्लॉक लेने की वजह से बदलाव किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ से 28 अगस्त तक कई रूटों पर लंबी दूरी की ट्रेनों को लेकर समस्या रहेगी। इनमें बरेली ये गुजरने वाली 19 ट्रेनें शामिल हैं। अप-डाउन की 14 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। चार ट्रेनों को दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। एक ट्रेन 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का 10, 17 और 24 अगस्त को परिवर्तित रूट छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िकार-वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ होते हुए संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


रेलवे ने सोमवार को ट्रेनों के निरस्त, देरी से और परिवर्तित रूटों पर संचालन संबंधी अधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह बदलाव पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोरखपुर कैंट यार्ड में 30 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग के कार्यों की वजह से ब्लॉक लेने की वजह से किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त

15529/15530 : सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आठ से 24 अगस्त तक।
15621/15622 : कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 10 से 25 अगस्त तक।
12492/12491 : जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 11 से 27 अगस्त तक।
15651/15652 : गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 अगस्त से एक सितंबर तक।
15211/15212 : दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 19 अगस्त से 29 अगस्त तक।
15531/15532 : सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 20 अगस्त से 28 अगस्त तक।
04654/04653 : अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस नौ से 25 अगस्त तक।
विज्ञापन

दो घंटे देरी से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

15655 : कामाख्या-वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 13 से 20 अगस्त तक
15273 : रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आठ से 30 अगस्त
12557 : मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 20 अगस्त को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें