फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हल्द्वानी के लिए बसें चलीं, बेहद कम रहे यात्री

Mon, 12 Feb 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हल्द्वानी में हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। रविवार को दोनों तरफ से बसें चलीं, लेकिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद बस अड्डे को बंद कर दिया गया था। शनिवार से बसों का संचालन शुरू हुआ पर सिर्फ पांच-छह बसें ही बरेली आईं। रविवार को आठ-दस बसें बरेली आईं, लेकिन इसमें यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। बरेली से हल्द्वानी जाने वाली बसों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

बसों को अब भी हल्द्वानी बस अड्डे पर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहां से करीब पांच किलोमीटर दूर तीन पानी नामक स्थान पर यात्रियों को उतारा जा रहा है। परिचालक अनुज ने बताया कि पहले बरेली से हल्द्वानी के लिए 30-35 सवारियां मिल जाती थीं, अब महज आठ-दस मिल रही हैं। हल्द्वानी से लौटते समय भी यही हाल है। हल्द्वानी से तो महज चार-पांच सवारियां ही मिल रही हैं। लालकुआं, किच्छा आदि से बरेली तक के लिए ठीक सवारियां मिल जा रही हैं। चालक-परिचालकों का कहना है कि जब तक हल्द्वानी में बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू नहीं होगा, तब तक यात्रियों की संख्या पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें