फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोहना टोल प्लाजा के पास बस में तोड़फोड़ और छात्रों से मारपीट

Sat, 19 Aug 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। दोहना टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार सुबह दो युवकों ने छात्रों को ले जा रही निजी विवि की बस में तोड़फोड़ की। इसके बाद बस में सवार छात्रों से मारपीट की। इस मामले में विवि प्रशासन ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निजी विवि की बस बृहस्पतिवार सुबह बहेड़ी से छात्रों को लेकर लौट रही थी। बस सुबह आठ बजे दोहना टोल प्लाजा पर विवि के किसी फैकल्टी को लेने के लिए रुकी। तभी दो युवक डंडे लेकर बस में घुस आए और छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस के कर्मचारियों ने जैसे-तैसे छात्रों को बचाया। इसके युवकों ने डंडों से बस के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद दोनों फरार हो गए। मामूली रूप से घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। देर शाम डायरेक्टर एडमिन अमिताभ द्रोण ने घटना की तहरीर भोजीपुरा थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भूपेंद्र गंगवार, निवासी नारायण नगला थाना बहेड़ी व अर्पित गंगवार निवासी शास्त्री नगर थाना प्रेम नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें