बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में बैलगाड़ी वाला लकड़ी में लगी नुकीली कील चुभाकर कमजोर बैलों पर वजन लादकर हांक रहा था। इसकी शिकायत पर मर्सी फार ऑल सोसाइटी की संचालक शालिनी अरोड़ा मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि बैलगाड़ी वाले कमजोर बैलों पर भारी वजन लादकर जा रहे थे और नुकीली कील से बैलों को हांक रहे है। इस कारण बैल कई बार जमीन पर बैठ गए और उनकी नाक से खून निकल रहा था। शालिनी ने वजन उतरवाने का प्रयास किया तो दोनों लोग उनसे अभद्रता करने लगे। शालिनी ने मेनका गांधी को फोन कर शिकायत की। उन्होंने बैलों को जब्त कर पीएफए सेंटर भेजने के लिए कहा। मौके पर पहुंची इज्जतनगर थाना पुलिस ने बैलों को छुड़वाया। इज्जतनगर थाने में शालिनी अरोड़ा और धीरज पाठक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। ब्यूरो