बरेली। सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत और मुकदमे के बाद भी नगर निगम के अफसर मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। निगम पांच दिन से छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है। दूसरी ओर, सांड़ सड़क पर उपद्रव कर रहे हैं। सोमवार सुबह 10:15 बजे ईसाइयों की पुलिया के निकट कटरा चांद खां की ओर जाने वाले मार्ग पर दो सांड़ भिड़ गए। उनके उपद्रव की वजह से एक कार के शीशे टूट गए। यातायात थम गया। अफरातफरी के बीच लोग जान बचाकर भागे। 10 मिनट बाद वे वहां से हटे तो यातायात सुचारु हो सका।
सूचना के बाद भी नगर निगम की टीम नहीं पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने सांड़ों की लड़ाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अपलोड कर दिए। संजयनगर के सेंट्रल एस्टेट कॉलोनी में जहां 24 जनवरी को सांड़ ने सेवानिवृत्त गन्ना प्रबंधक करुणा शंकर पांडेय की जान ले ली थी, वहां फिर सांड़ों का आतंक व्याप्त हो गया है। सोमवार सुबह 11.15 बजे वहां छुट्टा पशु सड़कों पर घूम रहे थे।
कोट
सेंट्रल एस्टेट कॉलोनी से सांड़ भिड़ने के फोटो आने पर तत्काल टीम भेजी गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में सांड़ पकड़ने के लिए छह टीमें लगी हैं। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक शहर को छुट्टा पशुओं से निजात नहीं मिल जाती। - डॉ. भानु प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
भरवारी स्थित कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में आयोजित परीक्षा पर चर्चा में मौजूद