भोजीपुरा। एक किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल को रातों-रात दबंग लोग काटकर ले गए। किसान की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजदों में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गांव मनेहरा निवासी सोमपाल ने गांव के सचिन सिंह, नन्हे सिंह की दस बीघा जमीन ठेके पर ली थी। सोमपाल ने पांच बीघा गेहूं की फसल काट ली थी। पांच बीघा में गेहूं की फसल खड़ी थी। सोमपाल ने बताया कि पांच अप्रैल की रात गांव के ही अमर सिंह, राजवीर व विजय कंबाइन ले जाकर गेहूं की फसल कटवाकर ले गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस ने गांव मनेहरा से नामजद विजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से पांच क्विंटल 70 किलो गेहूं बरामद की गई है। संवाद