फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिथरी चैनपुर में 4000 वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शुक्रवार को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव में अवैध कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। यह कॉलोनी लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के विकसित की जा रही थी। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मो. इस्लाम और मो. वजरुद्दीन की ओर से बिचपुरी गांव में भूखंडों का चिह्नांकन, नाली, सड़क और बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कराया जा रहा था। यह सभी कार्य बरेली विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना किए जा रहे थे। कार्रवाई से पहले जब बीडीए की ओर से प्राधिकरण से पास नक्शा दिखाने के लिए कहा गया तो कॉलोनी विकसित करने वाले लोग नक्शा नहीं दिखा पाए। जिसमें बाद बीडीए के कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने बताया कि है बिना स्वीकृत मानचित्र के कोई भी निर्माण या प्लॉटिंग अवैध मानी जाएगी। ऐसे निर्माणों को ध्वस्त किया जा सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी भवन या भूखंड को खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति की पुष्टि अवश्य करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें