फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह अवैध निर्माणाधीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए ने छह अवैध निर्माणाधीन कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर पीलीभीत रोड पर रजपुरा माफी, खजुरिया और धौरेरा माफी पर 67 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत किए अवैध कॉलानियों का निर्माण कर रहे थे।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि रजपुरा माफी में रतिराम पांच बीघा जमीन, तौसीफ 10 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। इसके अलावा खजुरिया में विशाल का पांच बीघा जमीन, राजेश पंडित का 12 बीघा जमीन पर और धौरेरा माफी में विपिन पटेल का 20 बीघा जमीन और सतपाल व वीरपाल का संयुक्त रूप से 15 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण चल रहा था। सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें