बदायूँ रोड धशने से आवागमन बाधित - संवाद
- फोटो : CITY
बरेली। सुभाषनगर में बदायूं रोड जगह-जगह धंसने से वाहन उसमें फंस गए और जाम लग गया। इसमें फंसकर काफी देर तक लोगों को परेशान होना पड़ा।
लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के चलते बदायूं रोड पर आलीशान बरातघर के पास शनिवार को दो-तीन जगह से सड़क धंस गई। इसमें किसी ने मिट्टी डाल दी तो उससे दलदल हो गई। फिर वहां से गुजरने वाले वाहन इन गड्ढों में फंसने लगे। इसके चलते शाम करीब पांच बजे वहां काफी दूर तक जाम लग गया। जल्दबाजी में कुछ लोग वाहन लेकर इधर-उधरे से घुसे तो जाम और विकराल हो गया। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया।