फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पेड़ से टकराई कार, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Sat, 15 Feb 2020 08:54 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

असम हाईवे पर सामाजिक वानिकी दफ्तर के पास शुक्रवार रात एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने बमुश्किल तीनों शव कार से निकलवाए। तीनों एक अन्य दुर्घटनाग्रस्त हुई कार को बाहर निकालने की कोशिश करने के बाद घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


हादसे में मरने वालों में क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी सूबेदार सिंह के दो बेटे रूपेंद्र सिंह (35) और सुखविंदर सिंह (32) के अलावा इसी के गांव के रहने वाले मलकीत सिंह (27) शामिल हैं। मलकीत सिंह उनकी कंबाइन के ड्राइवर थे। वे तीनों अपने पड़ोस के नवदिया सुल्तानपुर गांव के रहने वाले दलेर सिंह की शुक्रवार शाम असम हाईवे पर घर से थोड़ी दूर खाई में पलटी कार को बाहर निकालने गए थे। वहां से डेढ़-दो किलोमीटर दूर अपने घर लौटते वक्त रात करीब 11 बजे समय हादसा हो गया।

उनकी कार अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। जब पुलिस पहुंची तब तक कार में बुरी तरह फंसें रूपेंद्र की मौत हो चुकी थी। मलकीत और सुखविंदर सिंह को कार से निकालकर आनन-फानन में सीएचसी भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। चीनी मिल से गैस कटर मंगाकर कार से किसी तरह रूपेंद्र के शव को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें