फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नर्स, फार्मासिस्ट बनने की टूटी उम्मीद तीन सौ विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फर्जी इंस्टीट्यूट का खुलासा होने के बाद हजारों रुपये की फीस जमा कर पढ़ाई कर रहे करीब तीन सौ विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की उम्मीद भी टूट गई। पैरामेडिकल की पढ़ाई के बाद कैंपस प्लेसमेंट का झांसा भी दिया जा रहा था। नर्सिंग, फार्मासिस्ट, तकनीशियन अन्य से रोजगार की संभावनाएं धराशायी हो गई हैं। विद्यार्थियों ने संबंधित संचालक से उनकी जमा हुई फीस वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक इंस्टीट्यूट की मान्यता नहीं थी। ऐसे में जो विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे, अब उन्हें शासन की ओर से कहीं शिफ्ट नहीं किया जा सकता। उनके द्वारा जमा की रकम की वापसी भी अब कोर्ट के जरिये ही हो सकेगी। अभिभावकों को भी पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिलाना चाहिए था। उनकी जारा सी चूक से विद्यार्थियों का साल बर्बाद हो गया। आशंका है कि इंस्टीट्यूट में वे ऐसे विद्यार्थियों की तादाद ज्यादा है, जिन्होंने बगैर पढ़ाई के डिग्री लेने की उम्मीद पाल रखी थी। मौके पर करीब 50 विद्यार्थी ही पढ़ाई के लिए पहुंचे थे।

नाम में लगाया था डॉक्टर, तो झांसे में आ गए
पुलिस के मुताबिक आरोपी विनोद यादव और जगदीश चंद्रा ने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगा रखा था। लिहाजा, जो विद्यार्थी प्रवेश के लिए संपर्क करते वे झांसे में आते गए। विद्यार्थियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर विनोद ने फर्जी अकाउंट बना लिए हैं। पेड प्रमोशन के जरिये फॉलोवर्स जोड़ रखे हैं। कॉलेज की वेबसाइट भी फर्जी है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने पूछताछ शुरू की तो किसी दलाल को कॉल कर एडमिट कार्ड आदि जारी कराने की बात करता था। दो दिन पहले कॉलेज में प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन


फर्जी अस्पताल के संचालन में
भी पकड़ा गया था विनोद यादव
जानकारी के मुताबिक साल 2017 में हुई छापामारी में विनोद यादव द्वारा सौ फुटा रोड पर हिंदुस्तान अस्पताल का अवैध संचालन किया जा रहा था। जांच में डॉक्टर की डिग्री फर्जी मिली थी। अस्पताल बंद होने के बाद विनोद ने खुद को भोजपुरी फिल्मों का अभिनेता बताकर तमाम लोगों को ठगा। मामले में रिपोर्ट भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें