फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तय समय से माहभर पहले ही आपस में जुड़ जाएंगे पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला पुल को अटल सेतु से अगस्त तक जोड़ा जाना है, लेकिन जुलाई में ही काम पूरा हो जाएगा। यह दावा सेतु निगम ने किया है। दोनों पुलों के जुड़ते ही शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी और यातायात सुगम होगा। दोनों पुलों को जोड़ने के लिए चार पिलर पर 96 मीटर छत पड़नी है। दो पिलर छत डालकर जोड़े जा चुके हैं। तीसरे पिलर को जोड़ने के लिए बुधवार को छत डाली गई। अब चौथे पिलर को जोड़ने के लिए छत डाली जाएगी। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि जुलाई में पुलों को जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा। इससे बदायूं की ओर से आने वाले वाहन शहर के जाम से बच जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें