फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन नदियों पर बनेगा पुल, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। विधायक डाॅ. डीसी वर्मा ने भाखड़ा नदी पर मीरगंज-सिंधौली मार्ग, रेतीपुरा से परचवा मार्ग और मीरगंज से दिवना फतेहगंज पश्चिमी दिजोड़ा नदी पर पुल बनवाने के लिए शासन को कार्ययोजना की फाइल भेजी है। इन स्थानों पर पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन



बीते दिनों नरखेड़ा के लोगों ने भाखड़ा नदी पर पुल न होने से तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मांग की थी कि अगर पुल का निर्माण नही कराया गया तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे। नरखेड़ा के सुखलाल और भीमसेन ने बताया कि नरखेड़ा से मीरगंज की दूरी मात्र सात किलोमीटर है, लेकिन नदी की बजह से 30 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके मीरगंज पहुंचते हैं। पुल न होने से क्षेत्र की लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि अगर इस जगह पर पुल का निर्माण हो जाए तो 50 हजार से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। अभी लोग नाव एवं पटरी बांधकर नदी पार करते हैं, जिससे हादसे का खतरा रहता है। इसी तरह रेतीपुरा से परचवा मार्ग पर लोग लकड़ी के खतरनाक पटरे के पुल से नदी पार करते हैं। लोगों का कहना था कि यहां से मीरगंज की दूरी मात्र दस किलोमीटर है। पुल न होने से पैंतीस किलोमीटर दूरी तय करके मीरगंज जाना पड़ता है। यहां पुल बन जाने से 60 गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें