फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन से हुई सरेशाम लूटपाट, आधी रात तक चौकी में बैठाए रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहली विदाई के बाद पति और ननदोई के साथ मायके से ससुराल लौट रही दुल्हन सरेशाम लूटपाट की शिकार हो गई। गांव गेला टांडा के पास बदमाशों ने उसके सारे जेवर उतरवाने के साथ 25 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों को तलाश करने के बजाय पीड़ितों को ही कुंडरा कोठी चौकी ले गई जहां आधी रात तक दुल्हन समेत तीनों को बैठाए हुई थी। घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना जहानाबाद के परेवा वैश्य गांव के रियाज अहमद ने अपनी बेटी मैनाज का निकाह रविवार को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के हंसनी गांव निवासी फुरसत हुसैन के साथ किया था। शादी के बाद मैनाज पहली बार मायके आयी थी। मंगलवार शाम वह पति फुरसत और ननदोई इम्तियाज हुसैन के साथ ससुराल जा रही थी। एक बाइक पर मैनाज और फुरसत थे, जबकि दूसरी बाइक पर इम्तियाज उनके पीछे आ रहे थे। रास्ते में इम्तियाज की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। उन्होंने फुरसत से आगे चलने को कहा, जबकि वह पैदल बाइक खींचकर आने लगे। शाम करीब सात बजे फुरसत की बाइक कुंडरा कोठी पुलिस चौकी के गेलाटांडा गांव के पास पहुंची पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। तमंचों के बल पर लेकर बदमाशों ने मैनाज के कानों के झुमके, हाथों के कंगन, गले का हार, पायल, टीका समेत सभी जेवरात उतरवा लिए। इसके अलावा 25 हजार नकदी और फुरसत को मोबाइल भी लूट लिया। फरार होते वक्त बदमाश फुरसत की बाइक की चाबी निकाल ले गए।
घटना की सूचना पर नवाबगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज, इंस्पेक्टर क्राइम अर्जुन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों को तलाश करने के बजाय नवदंपती को पूछताछ के नाम पर कुंडरा कोठी पुलिस चौकी ले गई, जहां देर शाम तक पुलिस घटना को छुपाने में लगी रही। देर रात पीड़ित की ओर से नवाबगंज थाने में घटना की तहरीर दी गई। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें