फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर लेखपाल : मुआवजे के नाम पर किसान से मांगी थी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 03:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की। इस पर एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर रामलाल पांडेय ने बुधवार को लेखपाल धर्मेंद्र को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
घूसखोर लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, लेकिन सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का दीमक अभी लगा हुआ है। बरेली के बहेड़ी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

 

बहेड़ी के गांव हथमना निवासी किसान दलजीत सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनकी फसल का नुकसान हो गया था। मुआवजा दिलाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। हलके के लेखपाल धर्मेंद्र ने उनसे संपर्क किया और दस हजार रूपये की मांग की।

 

पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की। इस पर एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर रामलाल पांडेय ने बुधवार को लेखपाल धर्मेंद्र को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लेखपाल के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें