आंवला। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय के स्थानीय केंद्र पर बुधवार को रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान केंद्र की बहनों ने कस्बे के प्रमुख लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया। बरेली से आईं बीके नीता बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि आत्मिक पवित्रता, शुभ संकल्प और परमात्मा स्मृति का प्रतीक है। इस दौरान आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रशासक आरती यादव, सियाराम, पंकज वर्मा, डॉ. विजय वर्मा, राकेश गौड़, घनश्याम वर्मा, ओम प्रकाश, अमित आदि मौजूद रहे।