इन अधिकारियों से कहा है कि वह अपनी निगरानी में सत्यापन कराएं। उसी के बाद नए सिरे से डाटा फीडिंग कराई जाएगी।
समीक्षा में कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के अधूरे कामों को पूरा कराएं। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाए। जिनके कामों के लिए धनराशि रिलीज हो गई है, उन्हें 15 मार्च तक पूरा करा लें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। आवंटित किए गए इंदिरा आवासों का सत्यापन करा लें।