फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ा प्यार: उधारी की रकम से पूरे करता था प्रेमिका के शौक, कर्ज में डूबा तो हो गया लापता

Fri, 28 Apr 2023 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एक युवक प्यार में कर्जदार बन गया। उसने उधारी की रकम से प्रेमिका के शौक पूरे किए। जब कर्ज में डूबा तो लापता हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका पर लाखों रुपये खर्च कर दिए। वह अपने दोस्तों, परिचितों से रुपये उधार लेकर प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करता था। जब उस पर कर्ज अधिक हो गया तो अचानक लापता हो गया। इससे उसके परिजन चितिंत हो गए। उन्होंने नवाबगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद युवक खुद ही थाने पहुंच गया। 

विज्ञापन


कोतवाल राजीव कुमार के मुताबिक युवक का कस्बे की ही रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए करीब तीन लाख रुपये भी उधार लिए थे। लोगों ने तकादा करना शुरू किया तो वह तीन दिन पहले घर छोड़कर चला गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 

विज्ञापन

प्रेमिका से हुई पूछताछ तो पहुंचा थाने 

मोबाइल से युवक की लोकेशन बरेली में मिली। प्रेमिका से भी पूछताछ की गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को युवक खुद ही थाने पहुंच गया। उसने बताया कि तीन लाख रुपये उधार लेने के बाद उसने प्रेमिका पर खर्च कर दिए थे। तकादे से बचने के लिए वह घर छोड़कर चला गया था। बताया गया है कि युवक के पास से 1.70 लाख रुपये मिले हैं। बाकी 1.30 लाख रुपये उसने प्रेमिका पर खर्च कर दिए हैं। 

सिपाही ने नाम बदलकर की शादी: युवती ने जिसे समझा रोहित, वो निकला इमरान; अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे साथ लेकर घर चले गए। उधर, इलाके में चर्चा है कि युवक अब तक अपनी प्रेमिका पर लाखों रुपये खर्च कर चुका है। उसने कई लोगों से उधार ले रखा है। प्रेमिका को ऑनलाइन शॉपिंग कराता था। हाल ही में युवक ने कार भी खरीदी थी। वहीं प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें