एक दिन पहले नोएडा से लौटा था युवक
गुरुवार को विकास नोएडा से बरेली लौटा तो उसे पता लगा कि उसकी प्रेमिका अब किसी और से प्यार करने लगी है। रात में वह प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। किसी और लड़के से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर गुस्से में भरे विकास ने प्रेमिका से कहा कि वह अब तक खर्च किए रूपये और गिफ्ट उसे लौटा दे। तब प्रेमिका ने कुछ ऐसा कहा कि विकास ने जमकर शराब पी और बेहोश हो गया।
बेटे की हालत देख मां घबराई
विकास की मां यह देखकर घबरा गई और पुलिस को बुला लिया। कोहाड़ापीर चौकी प्रभारी ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटे की प्रेमिका ने अपने पिता और अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास को जहरीला पदार्थ दे दिया है। अगर पता नहीं चलता तो विकास की मौत भी हो सकती थी। हालांकि विकास को होश आने के बाद तस्वीर साफ हो गई।