फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी पड़ी भारत-नेपाल बार्डर रोड देखने पहुंची अधिकारियों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर बॉर्डर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन सड़कें अधूरी बनी हुई हैं। इसको लेकर दुधवा नेशनल पार्क के तत्कालीन एफडी ने मामला मुख्यमंत्री के सामने पेश किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों की टीम बनाई गई। जिसने बुधवार को जयनगर और बनकटी में बन रही रोडों का जायजा लिया। साथ ही रोड के बारे में लिखकर उसकी स्थिति मुख्य सचिव को भेजने की बात कही। दुधवा नेशनल पार्क से सटी भारत-नेपाल सीमा पर बॉर्डर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इन सड़कों का निर्माण काफी धीमी गति से होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर पार्क के तत्कालीन एफडी रमेश पांडेय ने पिछले माह मुख्यमंत्री के सामने दिखाए गए प्रोजेक्ट में दुधवा नेशनल पार्क से होकर गुजरने वाली रोड पर कुछ रास्ते अधूरे पड़े हुए दिखाए थे। जिसपर सीएम ने नाराजगी जाहिर कर मुख्य सचिव से एक टीम का गठन करने के निर्देश दिए थे। इस टीम में एसएसबी, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग के अधिकारी शामिल थे। कम से कम पेड़ काटकर रोडों का निर्माण अतिशीघ्र पूरा करने को भी कहा था। इसी के तहत बुधवार को एसएसबी की 39वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट राजीव अहलूवालिया, डीआईजी एसएसबी लखीमपुर सेक्टर अभिषेक पाठक, डिप्टी डायरेक्टर दुधवा मनोज सोनकर तथा पीडब्ल्यूडी लखनऊ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमरेन्द्र सिंह ने इन सड़कों की स्थिति जानने के लिए निरीक्षण किया। ट्रैक्टर की सहायता से भारत-नेपाल सीमा के जयनगर, बनकटी में छूटी रोड का जायजा लिया गया। कीरतपुर तक जाने वाली रोड का भी निरीक्षण किया। टीम के मुताबिक अब यह रिपोर्ट लिखित रूप से मुख्य सचिव को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें