आंवला। कंथरी गांव के बाग में पेड़ से फंदे के सहारे लटके मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को मृतक के परिजन थाने आए थे। उनके द्वारा की गई शिनाख्त में युवक का नाम सचिन के रूप में हुई, जो पड़ऊआ, सिविल लाइन जिला बदायूं का निवासी था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फंदा लगाना आया है। परिजनों व ससुराल पक्ष के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था। एक साल पहले ही उसकी शादी थाना अलीगंज के गांव खैलम महोलिया की काजल से हुई थी। उसका आए दिन विवाद होता रहता थ्ज्ञा। इसी से तंग आकर अगस्त महीने में पत्नी काजल मायके चली आई थी। परिजनों के अनुसार, पिछले सप्ताह सचिन ससुराल पहुंचे। दो दिन पहले ही पत्नी को विदा कराकर कस्बा के मोहल्ला विलायतगंज में अपने साढ़ू के यहां रुके। वहां भी उन्होंने शराब के नशे में गालीगलौज की और पत्नी से मारपीट की। अगले दिन सुबह किसी को बिना बताए वहां से चले गए। सचिन को एक दो माह की बेटी भी है। संवाद