फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव, दोस्तों संग नहाने गया था मंजेश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 11 Apr 2025 01:42 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उसहैत

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन शव मिल गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर मंजेश पांच बच्चों के साथ गंगा नहाने गया था। यह घटना थाना क्षेत्र के गांव लीला नगला स्थित गंगा घाट पर हुई। 
विज्ञापन
 गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला श - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में डूबे किशोर का शव गंगा से तीसरे दिन बरामद हुआ है। दो दिन से लगातार परिजन ग्रामीणों और गोताखोरों के साथ किशोर की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दो सौ मीटर दूरी पर ही एक गहरे गड्ढे में उसका शव मिल गया। शव निकलते ही परिजन बेसुध हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लीला नगला स्थित गंगा घाट पर बुधवार शाम नहाते समय किशोर डूब गया था। बृहस्पतिवार सुबह से लेकर देर शाम तक गोताखोर गंगा में किशोर की तलाश करते रहे है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इससे परिवार और ग्रामीण देर शाम तक गंगा घाट पर डटे रहे। शुक्रवार की सुबह ही फिर से परिवार के लोग गोताखोर और ग्रामीणों को साथ लेकर गंगा में उतर गए। करीब नौ बजे किशोर मंजेश (9) का शव बरामद हो गया। 

बता दें कि बुधवार शाम चार बजे करीब गांव के ही पांच बच्चों के साथ पड़ोस के गांव लीला नगला स्थित गंगा घाट पर गर्मी के चलते मंजेश नहाने गया था। नहाते समय मंजेश गंगा में डूब गया था। शाम को परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तब गांव के ही गोताखोरों की मदद से किशोर की गंगा में तलाश कराई गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग गांव के ही गोताखोरों को बुलाकर गंगा किनारे पहुंचे। यहां पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस दोपहर बाद पहुंची। इस दौरान गोताखोरों ने करीब एक किलोमीटर तक गंगा में किशोर की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं सका।शाम छह बजे तक गंगा में तलाश चलती रही। अंधेरा होने की वजह से तलाशी बंद कर दी गई। शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू की तो उसका शव बरामद हाे गया। अब शव का पोस्टमार्ट कराया जाएगा। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें