फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापता किशोर का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। तीन दिन पहले लापता हुए किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या के बाद शव पर तेजाब डालने और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे लटकाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक मंगलवार को गांव के तीन लोग किशोर को घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देवरनियां के मुड़िया जागीर के स्व. धनपाल प्रजाति के पुत्र अर्जुन उर्फ गुड्डू (17) मंगलवार को घर से लापता हो गए थे। वह अक्सर काम करने दिल्ली जाते थे। इसलिए परिजनों ने भी उन्हें ढूंढने की कोशिश नहीं की, मगर जब अर्जुन का कोई फोन नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरू की। शुक्रवार तड़के गांव से एक किलोमीटर दूर अभयपुर के जंगल में ग्रामीणों को जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे शव लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। शव को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला हुआ था, जिससे पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में गुड्डू के भाई मुन्नालाल और बहनोई अरुण ने शिनाख्त की। गुड्डू नौ भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। भाई मुन्नालाल और बहनाेई अरुण ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव पर तेजाब डाला गया और आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि तीन दिन पहले गांव के ही तीन लोग गड्डू को घर से बुलाकर ले गए थे। उस दौरान उनसे कुछ विवाद हो गया था। तभी से गुड्डू लापता थे। परिजनों ने बताया कि वह यह समझे कि वह मजदूरी करने दिल्ली चला गया है। सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह और इंस्पेक्टर देवरनियां इंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
वर्जन
मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। प्रथमदृष्टा अभी हत्या नहीं कहा जा सकता। शव करीब 50 से 60 घंटे पूर्व का है। जलाने की बात भी सही नहीं है। क्योंकि अधिक समय होने से शव पर जलने जैसे स्पॉट उभर आते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ बहेडी

तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं कराई गुमशुदगी
परिजनों के मुताबिक गुड्डू अक्सर बिना बताए काम करने दिल्ली चले जाते थे। तीन दिन पहले भी उन्होंने यही सोचा कि वह दिल्ली गए होंगे। इसलिए गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। लेकिन जब एक बार भी कॉल नहीं आई तो चिंता हुई। शुक्रवार सुबह तलाश करने निकले तो शव लटकता मिला।

पांच दिन बाद होनी थी बहन की शादी
गड्डू के घर में बहन रेनू की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 22 जून को उसकी शादी होनी है। शुक्रवार को गड्डू का शव मिलने की खबर पाकर शादी की खुशियां काफूर हो गईं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें