बरेली। निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग तैयार है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब सिर्फ चुनाव की तिथि घोषित होने का इंतजार है। कार्मिकों और मतपत्रों की जरूरत का आकलन हो चुका है। बरेली कॉलेज बरेली में पार्षद पद के लिए और कलक्ट्रेट में महापौर पद के नामांकन पात्र दाखिल किए जाएंगे।
नामांकन, पोलिंग बूथ और मतगणना स्थल भी चयनित हो गए हैं।
नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद और मेयर का चुनाव होना है। मतपत्रों के संबंध में 10 अप्रैल को दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट सभागार में सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से और नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में मतपत्रों से चुनाव होंगे। ब्यूरो
चुनावी आंकड़े
आरओ 16
एआरओ 35
वार्ड 80
मतदाता- 847763
पुरुष मतदाता 455954
महिला मतदाता 391809
मतदान केंद्र 162
मतदान स्थल 640
तीन नगर पंचायतों के नामांकन बरेली कॉलेज में
नगर पंचायत ठिरियानिजावत खां, रिठौरा और धौराटांडा के चुनाव के लिए बरेली कॉलेज में नामांकन होंगे। पोलिंग पार्टियां रवाना होने से लेकर मतों की गणना और परिणाम भी यहींं घोषित कियाव जाएगा।