फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर : यहां जमीन की खातिर बरसों से हो रहा खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन पर कब्जे को लेकर इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आए दिन फायरिंग, खूनी संघर्ष और रंगदारी वसूलने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे मामलों में लिखे जाने वाले उल्टे-सीधे मुकदमे विवाद की वजह बनते हैं। पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मुकदमों में सौदेबाजी करती है। इसलिए यहां नए-नए भूमाफिया पनप रहे हैं। बरसों से चल रहे इस खेल में अफसर भी समय-समय पर रोटियां सेंकते रहे पर किसी ने सख्ती नहीं दिखाई। भूमाफिया के रसूख के आगे यहां की पुलिसिंग पंगु हो गई है।
विज्ञापन

-
चौकी इंचार्ज को चेला बताया, 11 लाख की रंगदारी मांगी

दिल्ली के सोनिया विहार निवासी जयकिशन ने बिहारमान नगला में जमीन खरीदी थी। वहां टिन शेड डालकर गेट लगा दिया था। मई में वह उस पर लिंटर डलवा रहे थे, तभी कुछ लोग जबरन घुस आए और उनको पीट दिया। 11 लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे। हमलावर बोले कि बैरियर टू चौकी का दरोगा हमारा चेला है। तेरा काम रुकवा देंगे। इसके बाद जयकिशन का काम बंद हो गया। कोर्ट के आदेश पर उन्होंने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गर्दन पर तलवार रख प्लॉट मालिक से मांगे 50 लाख
इसी माह एक प्लॉट मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए छोटी विहार निवासी धर्मपाल ने बताया था कि बिहारमान नगला में उनका प्लॉट है। प्लॉट पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग उनके घर में घुस आए और गर्दन पर तलवार रखकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


-
प्लॉट में जिंदा दफनाने की धमकी, 10 लाख मांगे
प्रभातनगर निवासी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग को कुछ लोगों ने प्लॉट पर निर्माण कराने पर पीटा था। इसी वर्ष अप्रैल में बुजुर्ग को एयरफोर्स के पास रोककर उसी के प्लॉट में जिंदा दफनाने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

तमंचा दिखाकर प्लॉट मालिक से मांगे 20 लाख
पिछले साल दिसंबर में प्लॉट का मालिक जब उस पर निर्माण कराने पहुंचा तो दबंगों ने तमंचा सटाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे हसनैन ने बताया था कि सुरेंद्र से प्लॉट खरीदा था। प्लॉट पर मकान बनवाने गए तो वहां पहुंचे दबंगों ने तमंचा सटाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। मजदूरों ने बमुश्किल हसनैन को बचाया था।

एग्रीमेंट कराया तो स्कूटी में मार दी गोली
इज्जतनगर क्षेत्र में एक प्लॉट का एग्रीमेंट कराने पर खरीदार की स्कूटी में गोली मार दी गई थी। कुछ समय पहले परवाना नगर के एक युवक ने इज्जतनगर क्षेत्र में एक प्लॉट लिया था। इसके बाद ही उन्हें धमकी मिलने लगी। मई में उसके दरवाजे पर लात मारकर हवाई फायरिंग की गई। एक गोली स्कूटी में लगी थी। युवक ने भागकर जान बचाई थी। इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें