बरेली। स्वैच्छिक रक्तदान समिति की ओर से आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया।
बृहस्पतिवार को लगे शिविर में 20 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान तीन लोगों को हीमोग्लोबिन कम होने के कारण परामर्श देकर लौटाया गया। शिविर में समाजसेवी इकबाल सिंह बाले ने 103वीं बार रक्तदान किया। प्रगति कटियार, रीतू अरोरा, रविंद्र सिंह मन्नू, रमेश आसवानी, दिनेश रस्तोगी, हरीश रतड़ा, राजेश छाबड़ा, सुनील, कुश कपूर, जतिन गांधी आदि ने महादान में हिस्सा लिया। इस मौके पर आईएमए की ओर से डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. जेपीएस सेठी, डॉ. एसएल भसीन, डॉ. मनु नीरज आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो