फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की कार्रवाई: सपा प्रत्याशी से बदसलूकी में सीओ, थाना प्रभारी समेत छह निलंबित, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Fri, 09 Jul 2021 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/लखीमपुर खीरी

सार

खीरी एसपी विजय ढुल ने इस मामले में पसगवां थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह, मैगलगंज थाना इंस्पेक्टर (क्राइम) हनुमान प्रसाद, चौकी इंचार्ज बरवर महेश गंगवार, चौकी इंचार्ज जेबीगंज दुर्वेश गंगवार और उचौलिया चौकी इंचार्ज उग्रसेन को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद रेखा वर्मा का करीबी यश वर्मा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी में सपा समर्थित प्रत्याशी रितु सिंह व उनकी प्रस्तावक से अभद्रता व साड़ी खींचने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद गृह विभाग ने खीरी के सीओ मोहम्मदी अभय प्रताप मल्ल को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, खीरी एसपी विजय ढुल ने इस मामले में पसगवां थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह, मैगलगंज थाना इंस्पेक्टर (क्राइम) हनुमान प्रसाद, चौकी इंचार्ज बरवर महेश गंगवार, चौकी इंचार्ज जेबीगंज दुर्वेश गंगवार और उचौलिया चौकी इंचार्ज उग्रसेन को निलंबित कर दिया। 

इस मामले में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रहे यश वर्मा और कार्यकर्ता बृज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सपा प्रत्याशी ने इस मामले में पसगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि खीरी में इस घटना के दौरान सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां मौजूद रहे, लेकिन मूकदर्शक बने हुए थे। इसे सीएम ने गंभीरता से लिया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




सरकार के इशारे पर अराजकता
यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा सबने देख लिया है। अब जनता इसका हिसाब करेगी। - अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष

अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे
अभद्रता करने वाला आरोपी भाजपा का नहीं, बल्कि एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थक है। सरकार किसी कीमत पर अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी। - डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें