फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्लॉक खत्म... आज से बहाल होगा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के कारण चार दिन से चल रहा काम शुक्रवार शाम पांच बजे पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही यहां लिया गया ब्लॉक भी खत्म हो गया। शनिवार से निरस्त चल रहीं छह में से चार ट्रेनें बहाल होने के साथ मार्ग परिवर्तित कर व देरी से चलाई जा रहीं 14 अन्य का संचालन भी सामान्य तरीके से होने लगेगा।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा में ब्लॉक के कारण 14236/35 बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 13 से 16 अगस्त, 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस 14 से 16 अगस्त और 04380/79 बरेली-रोजा-बरेली एक्सप्रेस को 14 से 17 अगस्त तक निरस्त किया गया था। इसके अलावा 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को चार घंटे तक देरी से चलाया जा रहा था।
14009 मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस और 15909 अवध असम एक्सप्रेस को 16 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में डायवर्ट किया गया था। शनिवार को देरी से चलाई जा रहीं और डायवर्ट ट्रेनें सामान्य हो जाएंगी। 14236/35 बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस और 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस भी बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें