सिरौली। कस्बा स्थित यूपीएस कंपोजित विद्यालय में तैनात अंशकालिक अनुदेशक राकेश शास्त्री ने खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पत्र में बताया है कि वह 100 फीसदी दृष्टिबाधित हैं। 16 अक्तूबर को तबीयत खराब होने के कारण विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सके। आरोप है कि बीईओ ने मजबूरी जाने बिना ही अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी पुरन सिंह ने बताया कि अनुदेशक बिना अनुमति के गैर हाजिर थे। जो आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं।