अलीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी जीतू उर्फ जीतेश के काले कारनामों का एक और मामला सामने आया है। इसमें एक अन्य युवती ने आरोप लगाया है कि जीतू ने उसको अपनी दुकान पर बुलाया और उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जीतू के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक युवती का आरोप है कि वह लगभग एक साल पहले उसकी दुकान पर मोबाइल फोन में रिचार्ज कराने गई थी। इसी दौरान उसने उसका नंबर और उसके फोन से उसका फोटो चुपके से ले लिया। इसके बाद उसने फोटो उसने एडिट कर लिया। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जीतू को पहले ही जेल भेज चुकी है।