फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, कलक्ट्रेट पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका

विज्ञापन
ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में पंचायत कर केंद्र सरकार पर हमला बोला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को भाकियू टिकैत गुट ने एआरटीओ कार्यालय से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही किसानों को पुलिस ने इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास रोक दिया। इस दौरान नोकझोक भी हुई। बाद में किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को दिया।
किसानों का ट्रैक्टर मार्च पहले से प्रस्तावित था। बुधवार सुबह से ही आसपास के गांवों के किसानों का ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ एआरटीओ कार्यालय पर जमा होना शुरू हो गया। दोपहर करीब एक बजे किसान यहां से भाकियू मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना और और मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च और विरोध रैली के रूप में किसानों ने कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। एआरटीओ कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर मार्च और रैली को इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास रोक दिया गया। इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रांगण में भाकियू ने पंचायत कर केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोला। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार भी इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पहुंच गए। भाकियू ने उनको ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, ब्रह्मसिंह यादव, झाझन सिंह, हारुन गौस, अमरपाल सिंह यादव, चंद्रमोहन वर्मा, नत्थू सिंह वर्मा, नंदराम समेत काफी संख्या में किसान रहे।



ट्रैक्टर मार्च के दौरान लालपुल तिराहे पर लगा जाम
- भाकियू के ट्रैक्टर मार्च और रैली के दौरान शहर में लालपुल तिराहे पर जाम लग गया। किसानों का ट्रैक्टर मार्च और रैली पहले से प्रस्तावित थी। इसका रूट भी तय था। इसके बाद भी लालपुल तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था ढुलमुल रही। इससे यहां लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।



किसान नेताओं की बात
फाेटो-
सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं, किसानों और उनके अधिकारों का दमन किया जा रहा है। भाकियू किसान विरोधी सरकार से मोर्चा लेती रहेगी।- राजेश सक्सेना, मंडल प्रवक्ता भाकियू

-
फोटो-
किसानों के अमन की पराकाष्ठा हो चुकी है। न्यूनतन समर्थन मूल्य गारंटी कानून से कम पर अब देश का किसान मानने वाला नहीं। दमन अब बर्दास्त नहीं होगी।- मुकेश भदौरिया, किसान नेता
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

ट्रैक्टर परेड निकालते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें