फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बदायूं के उसहैत में भाजपा समर्थकों का हंगामा, मतदान स्थल से नहीं उठने दीं मतपेटियां

Thu, 11 May 2023 10:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उसहैत नगर पंचायत में मतदान के बाद संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मतदान स्थल से मतपेटियां उठने नहीं दीं।
विज्ञापन
उसहैत में घटनास्थल पर फोर्स, हंगामा करते भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को कई नगर पालिका और नगर पंचायतों में भीड़ खदेड़ने के मामले सामने आए तो वहीं देर शाम उसहैत नगर पंचायत में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाते हुए मतदान स्थल से मतपेटियां उठने नहीं दीं। भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी गौरव कुमार गुप्ता का आरोप है कि संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय हमेशा से अतिसंवेदनशील मतदान स्थल माना गया है। इसके बावजूद उसे सामान्य श्रेणी में रखा गया। यहां जो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए, उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया। उनके मतदाताओं का उत्पीड़न किया गया। यहां तक कि पुलिस-प्रशासन ने वोट तक डालने नहीं दिया। उनके आधार कार्ड स्कैन किए गए, दीवारों पर घिस-घिसकर देखे गए, जबकि मुस्लिम इलाके में कोई रोकटोक नहीं की।

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें तक वोट नहीं डालने दिया। शाम को वह पोलिंग बूथ के अंदर थीं। वह वोट डाल पातीं, इससे पहले मतपेटियां सील कर दी गईं। मामले को लेकर रात तक उसहैत में प्रदर्शन चलता रहा। इसके अलावा गुलड़िया, इस्लामनगर, बिल्सी, वजीरगंज में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। कुछ फर्जी मतदाता भी पकड़े गए हैं। फिलहाल मारपीट या अन्य विवाद जैसी कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन

मतदान स्थल पर विवाद की जताई थी आशंका

नगर पंचायत उसहैत के निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुवदेव गुप्ता ने भी इस बूथ पर बवाल होने की आशंका जताई थी। उनका कहना है कि इस संबंध में आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट भी लगाई है।

गुलड़िया में नोकझोंक, छह फर्जी मतदाता पकड़े

नगर पंचायत गुलड़िया में बृहस्पतिवार शाम छह फर्जी मतदाता पकड़े गए लेकिन पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। इसको लेकर निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने खुद एक महिला पकड़ी थी। इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़कर नहीं ले गई। बाद में पुलिस ने डंडा फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

उझानी में सपा-भाजपा समर्थकों में हाथापाई

उझानी में मतदान के दौरान हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल स्थित बूथ पर भाजपा प्रत्याशी के बेटे को लेकर सपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हो गई। सपा समर्थित प्रत्याशी ने धांधली का आरोप लगाया। इसकी शिकायत उन्होंने फोन पर डीएम से की। सपा और भाजपा समर्थक में टकराव की नौबत भी आ गई। पुलिस फोर्स ने दोनों के समर्थकों को बूथ के बाहर खदेड़ दिया।

एमजीपी कॉलेज स्थित भदवारगंज मोहल्ले के बूथ पर फर्जी वोटिंग की शिकायत पर हंगामा हो गया। इसे लेकर सपा प्रत्याशी करीब एक घंटे तक बूथ पर डटे दिखे। हंगामा और नोकझोंक की शुरुआत दोपहर से हो गई। नगर पालिका परिषद और कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्थित बूथ पर भी एक वोट को लेकर सपा और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में जमकर कहासुनी हुई।

ऐसा ही नजारा सरौरा के बूथ पर भी देखने को मिला। इस बूथ पर सपा और भाजपा समर्थक के बीच हाथापाई भी हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कहीं पर भी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बूथों के आसपास किसी भी प्रत्याशी की भीड़ नहीं जुटने दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें