रोड शो की तैयारी का लिया जायजा
प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को देवचरा में रैली करने के बाद 26 अप्रैल को शहर में रोड शो करेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों के लिए पुलिस प्रशासन व संबंधित विभाग युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोपहर बाद रोड शो की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित मार्ग का निरीक्षण कर निर्देश दिए। यहां मेयर उमेश गौतम, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, डॉ. केएम अरोरा, गुलशन आनंद, अंकित शुक्ला, विष्णु अग्रवाल, अंकित माहेश्वरी व बंटी ठाकुर उपस्थित रहे।