कमिश्नरी में एमएलसी चुनाव के लिए नामाकंन कर के बाहर आते सपा प्रत्याशी शिव प्रताप और सपा पधाधिक?
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन प्रक्रिया में मंगलवार को चार दावेदारों ने नामांकन कराया। भाजपा से निवर्तमान एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और समाजवादी पार्टी से शिव प्रताप सिंह ने दो-दो सेट में पर्चा दाखिल किया। दो अन्य ने भी नामांकन कराया।
मंगलवार को कमिश्नरी कार्यालय छावनी में तब्दील रहा। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से होकर दावेदार अपने दस प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष तक पहुंचे। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने बताया कि मंगलवार को छह नामांकन हुए। इसमें भाजपा से जयपाल सिंह व्यस्त और सपा से शिव प्रताप सिंह ने दो-दो सेट, मनोज कुमार सक्सेना ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी, सुशील दीक्षित ने भारतीय कृषक दल के उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया।
नामांकन के बाद बाहर निकलने पर समर्थक अपने उम्मीदवारों का स्वागत करते रहे। सीमाक्षेत्र के बाहर पहुंचने पर जुलूस की शक्ल में समर्थकों के साथ उम्मीदवार अपने-अपने कार्यालय के लिए रवाना हुए। इसके चलते लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ा। चौकी चौराहा जाने वालों को लंबे जाम से गुजरना पड़ा।
कमिश्नरी में एमएलसी चुनाव के लिए नामाकंन कर के बाहर आते भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त और वि?