बरेली। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को चुनावी यात्रा के संबंध में संगठन की अहम बैठक हुई। इसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा चुनावी यात्रा के माध्यम से जनजागरण करेगी। इसके लिए प्रदेश में छह यात्राएं निकाली जाएंगी। इनका नेतृत्व राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता करेंगे। यात्रा मथुरा से शुरू होकर 14 जिलों और 65 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगी। जगह-जगह यात्रा का स्वागत होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यात्रा में सहयोग करने को कहा है। इस दौरान क्षेत्रीय सह संयोजक पुष्पेंदु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, यात्रा प्रमुख जिला आंवला संतोष शर्मा, जिला यात्रा प्रमुख बरेली अजय सक्सेना मौजूद रहे। ब्यूरो