फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का अनशन खत्म, अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। धार्मिक स्थल से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा भोजीपुरा के मंडल उपाध्यक्ष का अनशन भाजपा के जिलाध्यक्ष ने तुड़वा दिया है। हालांकि जांच-पड़ताल करने पहुंची राजस्व टीम ने लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। कहा कि मंडल उपाध्यक्ष द्वारा कब्जा किए गए स्थानों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के गांव मुड़िया हाफिज निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ने एक गैर हिंदू समुदाय के व्यक्ति द्वारा धार्मिक स्थल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। उधर, गांव के दूसरे पक्ष ने मंडल उपाध्यक्ष पर श्मशान भूमि की जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर कब्जामुक्त कराने के लिए एसडीएम सदर से शिकायत की थी। टीम शनिवार को स्थलीय निरीक्षण करने गांव में पहुंची थी। टीम ने श्मशान भूमि व चकमार्ग की पैमाइश की। अवैध कब्जा हटवाने के लिए कब्जेदार को निर्देश दिए।
मंडल उपाध्यक्ष का कहना है कि श्मशान भूमि के पास जमीन वर्ष 1984 में उनकी गाटा संख्या 289 में चार विस्वा कम थी। उसकी पूर्ति के लिए जमीन चकबंदी अधिकारी ने श्मशान भूमि के पास दे दी थी। तभी से उनके कब्जे में है। नायब तहसीलदार भोजीपुरा विदेह सिंह ने बताया कि मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पाल का श्मशान भूमि और चकमार्ग की जमीन पर कब्जा है। इसे तहसील प्रशासन कब्जा मुक्त कराएगा। अनशन से उठाने और अभद्रता के आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा अपनी जिले की टीम के साथ गांव पहुंचे। अनशन पर बैठे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का अनशन तुड़वाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें