फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई परंपरा डालने की कोशिश कर रहे भाजपा नेता : तौकीर रजा खान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने जोगी नवादा प्रकरण पर कहा कि भाजपा के सांसद, विधायक नई परंपरा डलवाने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि गलत है। हम उम्मीद के साथ फैसला प्रशासन पर छोड़ रहे हैं। अगर फिर भी कुछ गलत होता है तो निराशाजनक होगा। फिर हमें देखना होगा कि आगे क्या कदम उठाया जाए। कहा कि हम अमन चाहते हैं। जबरदस्ती मुसलमानों को डर और दबाव बनाकर कोई भी काम किया जाना ठीक नही है। नई परंपरा न पड़े, इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। हमें पूरी उम्मीद है कि कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञानवापी मसले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए योगी आदित्यनाथ ने जो बयान दिया है, वह मुसलमानों को धमकी है। उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। मौलाना ने कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है। मुख्यमंत्री का पद सांविधानिक है, उसका सम्मान करना चाहिए। ज्ञानवापी सर्वे पर मौलाना ने कहा कि उच्च न्यायालय से उम्मीद है कि अच्छा निर्णय आएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें