आरोपी निरंजन यदुवंशी, छानबीन करती पुलिस, मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में विकास के लापता होने के मामले में पेंच फंस गया है। यह तय हो गया है कि भाजपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने पत्नी के मोबाइल से फोन कर विकास को बुलाया था। अपने दोस्तों व गुर्गों संग उसकी पिटाई की थी। उसका मोबाइल नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने बहेड़ी क्षेत्र के प्रधान समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर मोबाइल का कवर भी खोज लिया है।
सोमवार को भी पुलिस की टीमें नदी के किनारे विकास की तलाश करती रहीं, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सर्विलांस के जरिये विकास के मोबाइल की अंतिम लोकेशन निरंजन की ससुराल के गांव तक मिल रही है। निरंजन के मोबाइल की डिटेल निकालकर पुलिस बहेड़ी के जाम गांव के प्रधान समरपाल को उठा लाई।
पूछताछ में उसने बताया कि उसके अलावा कई और लोगों को निरंजन ने बुलवाया था। उन लोगों ने विकास से मारपीट की और उसका मोबाइल नदी में फेंक दिया। पुलिस उसे नदी के किनारे ले गई। वहां विकास के मोबाइल का कवर व प्लेट मिले।
संबंधित खबर- कमरे में खून के छींटे, विकास की तलाश: मामले में फंसे जिला पंचायत सदस्य और पत्नी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ