फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा, पुलिस टीम को सम्मानित कर रही भाजपा

विज्ञापन
बैंक कर्मी को दिया धन्यवाद ज्ञापन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बरेली। कोरोना कोविड-19 जैसी वैश्विक आपदा में आप सभी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान, सहयोग और समय इस समाज को प्रदान किया है। आप सभी वास्तव में धन्यवाद के पात्र हैं। आपके सहयोग और त्याग को देखते हुए भाजपा परिवार ने यह संकल्प लिया है कि वह आपको धन्यवाद ज्ञापित करे। यह आभार भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना संक्रमण के इस दौर में कोविड-19 से मुकाबला कर रहे तथा सेवा भाव से लगे जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जताया है। पार्टी ने इन लोगों से मिलकर इनके द्वारा समाज को दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया और उनका हौसला बढ़ाया। धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में भाजपा नेता रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने डाक्टरों की टीम, पुलिस टीम, गैस वितरक, बैंक कर्मी, सफाई कर्मियों समेत उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया जो इस समय आवश्यक सेवाएं प्रदान लर रहे हैं।
विज्ञापन

गैस वितरक को दिया धन्यवाद। - फोटो : AMAR UJALA
गैस वितरक को दिया धन्यवाद।
विज्ञापन

पुलिस को दिया धन्यवाद। - फोटो : AMAR UJALA
पुलिस को दिया धन्यवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें